नवरात्र पर्व पर FSDA विभाग का अभियान, 13 नमूने भेजा
3.67लाख का मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं तेल किया बरामद।
1 years ago Written By: अरसद खान
लखनऊ। नवरात्र पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 910 किलो मिलावटी बेसन और 330 लीटर खाद्य तेल जब्त किया।
इसके अलावा विभिन्न दुकानों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अभियान के दौरान कुल 2706 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹3.67 लाख बताई जा रही है।
FSDA अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।