एलडीए ने दिया दीपावली तोहफा, 9.8लाख से मिलेंगे फ्लैट।
मुख्तार अंसारी की अवैध जमीन पर रजिस्ट्रेशन शुरू।
3 days ago
Written By: अरसद खान
लखनऊ। दिवाली से पहले लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी है। एलडीए ने दो बड़ी हाउसिंग स्कीम लॉन्च की हैं, जिसमें 9.82 लाख से शुरू होकर 10.70 लाख रुपए तक में लोग अपना घर खरीद सकते हैं। ये स्कीमें खास तौर पर मिडिल क्लास और लोअर इनकम ग्रुप के लिए तैयार की गई हैं। इसमें एक योजना मुख्तार अंसारी के परिवार के कब्जे से खाली करवाई गई जमीन पर बनी है।
दूसरी योजना देवपुर पारा में अटलनगर आवासीय योजना के नाम से शुरू की जा रही है। इस प्रोजेक्ट में 15 टावर बनाए जा रहे हैं, जिनमें 12 से 19 मंजिलें हैं। कुल 2,496 फ्लैट हैं। 4 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। घरों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट-
डालीबाग में मुख्तार अंसारी के कब्जे खाली करवाई गई जमीन पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना को लॉन्च किया है। यह स्कीम उस ज़मीन पर बनाई गई है, जो कभी माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी। अब यहां ग्राउंड +3 फ्लोर के कुल 3 ब्लॉक में 72 फ्लैट तैयार किए गए हैं। ये योजना बालू अड्डा, 1090 चौराहा, हजरतगंज जैसे इलाकों से बस 5-10 मिनट की दूरी पर है। इसमें 36.65 वर्गमीटर के फ्लैट है। जिनकी कीमत 10.70 लाख रुपए है। वही फ्लैट में साफ पानी, बिजली, सिक्योरिटी और टू-व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था होगी।
देवपुर पारा में अटलनगर आवासीय योजना को शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में 15 टावर बनाए जा रहे हैं, जिनमें 12 से 19 मंजिलें होंगी। कुल फ्लैट 2,496 है। जिसमें 1BHK: 1,832, 2BHK: 664 फ्लैट शामिल है। इनका साइज 30 से 54.95 वर्गमीटर तक का है। जिसकी कीमत 9.82 लाख रुपए से शुरू होगी।