सहारा पहुंची नगर निगम की टीम, कर्मचारियों ने किया हंगामा।
कर्मचारियों ने सात गेट पर लगाए ताले।
5 days ago
Written By: शिवम दूबे
लखनऊ। लखनऊ में सहारा शहर सील की सीलिंग करने नगर निगम की टीम बुधवार को पहुंची थी। टीम के अधिकारी ताले लगाने जा रहे थे तभी सहारा के प्रतिनिधि पहुंच गए। उन्होंने समय देने की मिन्नतें कीं जिसके बाद 3 दिन का समय दे दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल, ETF, पीएसी बल भी मौजूद रहा।
नगर निगम की टीम ने 3 दिन के अंदर सामान निकालने और सहारा शहर खाली करने का समय दिया है। लखनऊ नगर निगम की टीम पांच ताले और 5 जंजीर लेकर पहुंची थी। गेट की सीलिंग करने ही वाली थी, तभी प्रतिनिधियों ने कुछ दिन समय देने की गुजारिश की। मोहलत देने के बाद परिसर में वीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि सीलिंग करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी सहारा के लोगों की एक भी नहीं सुन रहे थे। इसके बाद सहारा के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के आलाधिकारियों से बातचीत करनी शुरू की। तब जाकर दोनों पक्ष 3 दिन की मोहलत पर सहमत हुए।