फिल्मी स्टाईल में PETA इंडिया का विरोध प्रदर्शन।
वेज अपनाओ करुणा बचाओ।
1 months ago
Written By: अरसद खान
लखनऊ। बुधवार की दोपहर हजरतगंज चौराहे पर लोगों की नज़र एक अनोखे और चौंकाने वाले दृश्य पर ठहर गई। सड़क के बीचोंबीच एक युवती खून से सनी हुई बारबेक्यू ग्रिल पर लेटी थी। पास में लिखा था — “जानवरों का मांस भोजन नहीं, क्रूरता है!”
यह दृश्य किसी फिल्म का हिस्सा नहीं था, बल्कि PETA इंडिया का विरोध प्रदर्शन था। संगठन ने यह संदेश देने के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया कि नॉनवेज सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक निर्दोष जान की कीमत है।
‘वेज अपनाओ, करुणा बचाओ’ का संदेश
प्रदर्शन के दौरान युवती के साथ मौजूद स्वयंसेवकों ने ‘Go Veg’ और ‘Animals Are Not Ours to Eat’ जैसे पोस्टर लेकर राहगीरों को जागरूक किया। वे लोगों से आग्रह कर रहे थे कि अगर वे वास्तव में दया और इंसानियत में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें अपनी प्लेट से मांस हटाना चाहिए।