विजयदशमी पर उमड़े श्रद्धालु।
दुर्गा प्रतिमाओ का किया विसर्जन।
1 years ago
Written By: अरसद खान
लखनऊ। विजयादशमी के मौके पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया। झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती नदी तट पर हजारों भक्त पहुंचे और जयकारों के साथ माता रानी को विदाई दी। विसर्जन के दौरान भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रतिमाओं को ट्रकों और हाथगाड़ियों में लेकर शोभायात्राएं निकाली गईं। पुलिस और प्रशासन ने नदी तट पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतज़ाम किए थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि दुर्गा पूजा और नवमी के बाद दशहरे का यह दिन मां को विदाई देने का दिन होता है, जिसमें आस्था और भावनाएं दोनों शामिल होती हैं।