करवा चौथ पर बाजार हुआ गुलजार,
महिलाएं लगवा रही मेंहदी
1 months ago
Written By: अरसद खान
लखनऊ। करवा चौथ के पर्व पर शहर भर में खासा उत्साह देखने को मिला। रामराम बैंक चौराहे पर शाम से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए बेताब नज़र आईं। चौराहे पर लगी मेहंदी की दुकानों पर रौनक इतनी बढ़ गई कि मेहंदी लगाने वालों ने दाम भी आसमान छू लिए।
जहां आम दिनों में साधारण मेहंदी ₹200 से ₹300 में लग जाती है, वहीं करवा चौथ की डिमांड को देखते हुए कलाकार अब ₹1500 तक एक हाथ का चार्ज कर रहे हैं। बावजूद इसके महिलाएं खुशी-खुशी दाम चुका रही हैं, क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि सुहाग का त्योहार है।
सुहागिन महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ का त्योहार उनके जीवन में बेहद खास होता है। दिनभर निर्जला व्रत रखकर वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस मौके पर सजना-संवरना और हाथों में मेहंदी रचाना उनके उत्साह को और बढ़ा देता है।
रामराम बैंक चौराहे पर दुकानदारों ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया।